सिस्टम यूनिट के पोर्ट क्या- क्या है ? What is the Port of System Unit?

सिस्टम यूनिट के पोर्ट

सिस्टम यूनिट के पीछे भाग में विभिन्न बाहरी यंत्रों को जोड़ने के लिए पोर्ट और जैक बने होते है| ये निम्नलिखित हैं|

                           



  1.       इनपुट आउटपुट पोर्ट (Input Output):

इनपुट आउटपुट पोर्ट कम्प्यूटर के मटेरियल एलिमेंट हैं| ये सिस्टम को बाहरी तत्वों के साथ संवाद यानि डेटा की अदला बदली के काबिल बनाता है तथा पेरिफेरल डिवाइस जैसे : प्रिंटर , माडेम ,आदि को कम्प्यूटर से जोड़ते है|

इनपुट आउटपुट पोर्ट निम्न प्रकार के होते है जैसे:-

 

(i)               सीरियल पोर्ट ( Serial Port):

सीरियल पोर्ट (RS-232) भी कहलाता है, कम्प्यूटर को बाहरी दुनिया के साथ सूचनाओं को अदला बदली करने लायक बनता है | सीरियल का मतलब है डेटा को सिंगल वायर की मदद से भेजना | इसमे बिट्स को एक बार में एक भेजा जाता है | सीरियल पोर्टस मूल रूप से केवल डेटा सीरियल केवल भेज सकते थे, उसे रिसीव नहीं करते थे | इसलिए बाद में दो तरफा सीरियल पोर्ट तैयार किया गया | मौजूदा कम्प्यूटरों पर दो तरफा पोर्ट होते हैं | सीरियल पोर्ट आमतौर पर मदरबोर्ड पर बने होते है| यही वजह है की सीरियल पोर्ट कनेक्टर्स में आमतौर पर 9 या 25 की संख्या में पिन लगे होते है | जैसे:- DB9, DB25, आदि

(ii)            पैरेलल पोर्ट (Parallel Port):  

पैरेलल डाटा ट्रांसमिशन का मतलब कई तारों के जरिये एक बाद एक डेटा भेजा जाना | पर्सनल कम्प्यूटर पर पैरेलल पोर्ट 8 तारों के जरिये 8 बिट्स डेटा को एक के बाद एक भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाता है | सीरियल पोर्ट की तरह ही पैरेलल पोर्ट भी मदरबोर्ड पर बने होते है | इस पोर्ट का DB- 25 कनेक्टर्स से एक्स्तेरियर एलीमेंट से कनेक्शन संम्भव हो पाता है ,जैसे प्रिंटर आदि|


इसे भी पढ़ें :-   हार्डवेयर किसे कहते है ?       

                       मेमोरी किसे कहते है?        

                      CPU किसे कहते हैं?


 2.    यूनीवर्सल सीरियल बस पोर्ट (USB Port):

यूनीवर्सल सीरियल बस पोर्ट का आविष्कार Ajay V. Bhatt ने 1994 में किया था, सन् 1998 में सबसे पहले Apple ने अपने कम्प्यूटर iMac G3 से सीरियल और पैरेलल पोर्ट को हटा दिया और उसकी जगह USB पोर्ट को लगा दिया, उस समय का यह पहला कंप्यूटर था जिसमे USB की सुविधा थी | USB डिजिटल इक्विपमेंट के बीच डाटा ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है | इसकी मदद से कंप्यूटर, मोबाइल, पेन ड्राइव, या कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर आदि को आपस में जोड़ा जाता है, जिससे डाटा का आदान प्रदान आसानी से किया जा सके |

2.   3.  PS/2 Port:

इस पोर्ट का इस्तेमाल पुराने कंप्यूटर के कीबोर्ड और माउस के लिए किया जाता था |

3.    4. VGA Port

इस पोर्ट का इस्तेमाल कंप्यूटर के मानिटर को मदरबोर्ड के विडियो कार्ड से जोड़ने में किया जाता है |

4.   5.  पावर कनेक्टर पोर्ट (Power Connector Port):

इस पोर्ट का इस्तेमाल कंप्यूटर को पावर केबल से जोड़ने में किया जाता है|

5.   6.  ईथरनेट पोर्ट/RJ45 Port ( Ethernet Port):

इस पोर्ट का इस्तेमाल कंप्यूटर को नेटवर्क केबल ( LAN Cable ) से जोड़ने में किया जाता है|

6.   7.  गेम पोर्ट (Game Port):

इस पोर्ट का इस्तेमाल कंप्यूटर से गेमपैड या जॉयस्टिक से जोड़ने में किया जाता है |

7.    8. आडिओ पोर्ट ( Audio Port):

इस पोर्ट का इस्तेमाल कंप्यूटर को माइक्रोफोन और स्पीकर से कनेक्ट करने में किया जाता है |

8.    9एचडीएमआई पोर्ट (HDMI Port):

इस पोर्ट का इस्तेमाल विडियो डेटा संचारित करने के लिए अर्थात इस पोर्ट का उपयोग कर हम कंप्यूटर को किसी कंप्यूटर मानीटर, विडियो प्रोजेक्टर या डिजिटल टेलीविजन से जोड़ने में किया जाता है|

9.   10फायर वायर पोर्ट (Firewire Port):

इस पोर्ट का इस्तेमाल कैमकॉर्डर और विडियो उपकरणों को कंप्यूटर से जोड़ने में किया जाता है |

1           11.             DVI पोर्ट (Digital Visual Interface):

इस पोर्ट का इस्तेमाल High End Video Graphic card को फ़्लैट पैनल LCD मानिटर से जोड़ने में किया जाता है |

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in comment box

Blogger द्वारा संचालित.