Basic Computer Organisation ( कम्प्यूटर की आधारभूत संरचना )
Basic Computer Organisation ( कम्प्यूटर की आधारभूत संरचना )
कंप्यूटर का कांसेप्ट इनपुट डाटा से आउटपुट
इंफॉर्मेशन को जनरेट करना है| कंप्यूटर छोटा हो
या बड़ा चाहे वह नया हो या पुराना इसके 5 मुख्य भाग होते हैं|
·
इनपुट यूनिट (Input Unit)
·
आउटपुट यूनिट (Output Unit)
·
सेंट्रल
प्रोसेसिंग यूनिट (Central Processing Unit)
· मेमोरी (Memory)
- कंट्रोल यूनिट (Control Unit)
1. इनपुट यूनिट(Input Unit):-
इस तरह इनपुट डिवाइस के निम्न कार्य हैं
- 1. डाटा ऑन देशों तथा प्रोग्राम को अस्वीकार करना
- 2. उन्हें बायनरी कोड में बदलना,
- और बदले हुए कोड को कंप्यूटर सिस्टम को देना|
कुछ प्रमुख इनपुट डिवाइस हैं
·
की-बोर्ड (Key Board)
· बारकोड रीडर (Barcode Reader)
·
मइकर (MICR- Magnetic Ink Character Reader)
·
माउस (Mouse)
·
जॉयस्टिक (Joystick)
·
प्रकाशीय पेन (Light Pen)
·
स्कैनर (Scanner)
·
आर्टिकल कैरेक्टर
रीडर (OCR- Optical
Character Reader)
·
माइक (Mike) या माइक्रोफोन (Microphone)
·
स्पीच रिकॉग्निशन
सिस्टम (Speech Recognition
System)
· पंचड कार्ड रीडर (Punched Card)
- ऑप्टिकल मार्क रीडर (OMR- Optical Mark Reader)
इस टॉपिक
से पूछे जाने प्रश्न वाले
प्रश्न:- इनपुट यूनिट या इनपुट डिवाइस किसे कहते है?
उत्तर:- जिसके द्वारा
डाटा, प्रोग्राम, अनुदेश और निर्देशों को कम्प्यूटर में डालने के प्रयोग की जाने
वाली विद्युत यांत्रिक युक्ति इनपुट यूनिट या इनपुट डिवाइस कहलाती है|
प्रश्न:- किसी भी प्रकार के सूचना को कम्प्यूटर के अन्दर
किसके द्वारा भेजा जाता है?
उत्तर:- इनपुट डिवाइस के
द्वारा भेजा जाता है|
प्रश्न:- किसी बाहरी स्त्रोत से आती है कंप्यूटर सॉफ्टवेर
में फिट की जाती है, उस सूचना को क्या कहते है?
उत्तर:- इनपुट|
प्रश्न:- शब्द, आवाज, इमेजिस, और ऐसे कार्यों को अनुदित
करना जिसे लोग सिस्टम यूनिट प्रोसेस करने वाले प्रारूप में समझ सकते हैं उसे किसके
रूप में जाना जाता है?
उत्तर:- इनपुट डिवाइसेस|
प्रश्न:- जब कम्प्यूटर में इनपुट और आउटपुट की बात होती
है तब इनपुट का सन्दर्भ है ...
उत्त्तर:-
डाटा या जानकारी जिसे कम्प्यूटर में इंटर किया गया है |
डाटा या प्रेसण जिसे कम्प्यूटर
में इनपुट किया गया है|
प्रश्न :-
कम्प्यूटर में जाने वाले डाटा को कहते है ?
उत्तर :- इनपुट |
2. आउटपुट यूनिट(Output Unit):- यह कंप्यूटर द्वारा प्रोसेस किए गए परिणामों को प्राप्त करने के लिए युक्ति है| या कंप्यूटर को उपयोगकर्ता के साथ जोड़ता है| चूँकि कंप्यूटर से प्राप्त परिणाम बायनरी संकेतों (0 और 1) में होते हैं, अतः उन्हें आउटपुट इंटरफ़ेस द्वारा सामान्य संकेतों में परिवर्तित किया जाता है|
आउटपुट डिवाइस के कार्य निम्नलिखित हैं
·
सीपीयू से परिणाम प्राप्त
करना
·
प्राप्त परिणामों को
मानव द्वारा समझे जा सकने वाले संकेतों में बदलना
·
परिणाम के परिवर्तित संकेतों को उपयोगकर्ता तक पहुंचाना
कुछ प्रमुख आउटपुट डिवाइस है
·
मानीटर (Monitor) या वीडीयू (VDU)
·
प्रिंटर (Printer)
·
प्लॉटर (Plotter)
·
स्पीकर (Speaker)
·
कार्ड रीडर (Card Reader)
·
टेप रीडर (Tape Reader)
·
स्क्रीन इमेज
प्रोजेक्टर (Screen Image Projector)
इस टॉपिक से पूछे जाने
प्रश्न वाले
प्रश्न :- प्रोसेस्ड डाटा को क्या कहते है ?
उत्तर :- आउटपुट कहते है |
प्रश्न :- कम्प्यूटर द्वारा प्रोड्यूस किया गया परिणाम है ?
उत्तर :- आउटपुट कहलाता है |
प्रश्न :- कम्प्यूटर से आने वाले डाटा को क्या कहते है ?
उत्तर :- आउटपुट कहते है |
3. सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू) क्या सिस्टम यूनिट(Central Processing Unit) : - कंप्यूटर पर जो भी कार्य किए जाते हैं, वह सीपीयू में ही होता है इसे कंप्यूटर का मस्तिष्क भी कहा जाता है| इसका काम है किसी व्यक्ति (या उपयोगकर्ता) द्वारा दिए गए आदेशों को समझकर उनका ठीक-ठीक पालन करना| जोड़ना, घटाना आदि अंकगणितीय क्रियाएं- दो संख्याओं की तुलना करना या किसी विशेष बात की जांच करना, आदि इसका काम है|
सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट के दो मुख्य घटक निम्न प्रकार हैं|
प्रश्न :- कम्प्यूटर में C.P.U. क्या होता है ?
उत्तर :- सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट |
प्रश्न :- सी पी यूं का प्रमुख कार्य है ?
उत्तर :- प्रोग्राम अनुदेशों पर अमल करना
डाटा /
जानकारी भावी प्रयोग हेतु स्टोर करना ,
डाटा और
जानकारी प्रोसेस करना
प्रश्न :- कम्प्यूटर के मस्तिष्क को कहा जाता है ?
उत्तर :- सी. पी. यू. |
प्रश्न:- इनपुट का आउटपुट में रूपांतरण किसके द्वारा किया
जाता है ?
उत्तर :- C. P. U. |
प्रश्न :- सभी तार्किक एवं गणितीय परिकलन जो कंप्यूटर
द्वारा किये गए हो , कंप्यूटर पर /में होते रहते है ?
उत्तर सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट में |
प्रश्न :- सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट में एक कॉम्पोनेन्ट के
रूप में कौन सा होता है ?
उत्तर :- अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट |
प्रश्न:- मानव – मस्तिष्क तथा कम्प्यूटर में किसकी दक्षता
अधिक है ?
उत्तर :- मानव – मस्तिष्क |
प्रश्न :- कम्प्यूटर में अधिकांश प्रोसेसिंग कहा होती है |
उत्तर :- C. P. U. में |
प्रश्न :- केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई ( C. P. U.) के कम ......है |
उत्तर :-
सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट के दो मुख्य घटक निम्न प्रकार हैं|
( i ) अर्थमैटिक लॉजिक यूनिट(Arithmetic Logic Unit):- इसका कार्य मूलभूत गणितीय
गणना करना (जोड, घटाव, गुणा, भाग, आदी तथा कुछ लाजिकल ( कार्य
बराबर है, बराबर नहीं है, कम है या अधिक है) संपादित करना है| यह कंट्रोल यूनिट से प्राप्त निर्देशों के अनुसार कार्य करता है |
इस टॉपिक से पूछे जाने प्रश्न वाले
प्रश्न:- ALU क्या परिचालन सम्पन्न करता
है ?
उत्तर:- अर्थमैटिक |
प्रश्न:- A.L.U. का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर:- अर्थमैटिक लाजिक यूनिट ( Arithmetic Logic Unit )
प्रश्न:- किस ऑपरेशन में जोड़, घटाना, गुणा, भाग किया हटा है?
उत्तर:- अरिथमेटिक ऑपरेशन में |
प्रश्न:- कौन CPU के लिए सामान्य गणित परफार्म करता है?
उत्तर:- ALU |
प्रश्न:- कम्पेयर करने का कार्य कौन करता है ?
उत्तर:- ALU |
( ii ) कंट्रोल यूनिट(Control Unit) :- कंट्रोल यूनिट सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट का एक मुख्य घटक होता है| इसे नियंत्रण इकाई भी कहते हैं| शॉर्ट में इसे सी यूं भी कहा जाता है|
आपके द्वारा इनपुट
किए गए डाटा की सभी प्रकार की गणना और तुलना
अर्थमेंटिक लॉजिक यूनिट में होती है| प्रोसेसिंग से पहले प्राइमरी मेमोरी() में जो
डाटा और जो निर्देश होते हैं वह अर्थमैटिक लॉजिक यूनिट में ट्रांसफर हो जाते हैं
और वहां पर उनकी प्रोसेसिंग का कार्य होता है अर्थमैटिक लॉजिक 0यूनिट() से जो परिणाम मिलते हैं उनको प्राइमरी
मेमोरी में ट्रांसफर कर दिया जाता है और प्रोसेसिंग समाप्त होने के बाद में
प्राइमरी मेमोरी() में जो डाटा बचता है| वह एक आउटपुट डिवाइस के माध्यम से आप तक पहुंचा
दिए जाते हैं|
4. मेमोरी(Memory):- डांटा और अनुदेशो को प्रोसेस करने से पहले मेमोरी में रखा जाता है| प्रोसेस द्वारा प्राप्त अंतरिम और अंतिम परिणामों को भी मेमोरी में रखा जाता है|
इस प्रकार मेमोरी सुरक्षित रखता है
प्रोसेस के लिए दिए गए डाटा व
अनुदेशो
को
अंतरिम परिणामों को
अंतिम परिणामों को
मेमोरी को मुख्यतः दो भागों में बांटा जाता है
(i) प्राथमिक या मुख्य मेमोरी (Primary Memory or Main Memory):- यह कंप्यूटर सिस्टम यूनिट के अंदर स्थित इलेक्ट्रॉनिक मेमोरी है| इसकी स्मृति क्षमता कम जब की गति तीव्र होती है| इसमें अस्थाई निर्देशों और तत्कालिक परिणामों को संगठित किया जाता है| यह अस्थाई वोलेटाइल मेमोरी है जिसमें कंप्यूटर को आफ कर देने पर सूचना भी समाप्त हो जाते हैं|
प्राथमिक मेमोरी मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है:
(a) रैम ( रेंडम एक्सेस मेमोरी)(Random Access Memory):- रैम को ज्यादातर मेमोरी कहा जाता है| रैम में मेमोरी चिप्स लगी होती हैं जिन्हें प्रोसेसर की मदद से पढ़ा और लिखा जा सकता है| जब कंप्यूटर चालू किया जाता है तब कुछ ऑपरेटिंग सिस्टम फाइलें, स्टोरेज उपकरण जैसे हार्ड - डिक्स में लोड होकर रैम में आ जाती हैं| कंप्यूटर चलने तक यह फाइलें रैम में ही रहती हैं| कुछ अन्य प्रोग्राम और डाटा भी रैम में लोड हो जाते हैं|
जब तक डांटा रैम में होता है तो
प्रोसेसर उसकी व्याख्या या आकलन करता है| इस दौरान रैम के कंटेंट्स में
बदलाव आ सकता है| रैम की क्षमता अगर ज्यादा है तो वह एक साथ कई
प्रोग्रामों को संजोकर रख सकती है| जिस प्रोग्राम पर आप काम करते हैं वह
कंप्यूटर की स्क्रीन पर दिखाई देता है|
ज्यादातर रैम अस्थिर होती है| कंप्यूटर के बंद होते ही यह अपनी कंटेंट्स खो
देती हैं| इस भविष्य में इस्तेमाल हेतु डाटा को सेव करना पड़ता है| रैम में मौजूदा
वस्तुओं को हार्ड डिस्क पर कॉपी करने की प्रक्रिया को सेविंग कहते हैं|
(a(b) रोम रीड ओनली मेमोरी(Read Only Memory):- रोम स्टोरेज मीडिया की श्रेणी में आता है जिसका प्रयोग कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जाता है| रोम में उपस्थित डाटा में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता| यह अस्थिर नहीं होती| कंप्यूटर बंद हो जाने के बाद इसके कंटेंट्स खोते नहीं है|
रोम के चिप में स्थाई डाटा, निर्देश और सूचनाएं होती हैं| उदाहरण के तौर पर
इसमें निर्देशों की श्रृंखला से युक्त बेसिक इनपुट या आउटपुट सिस्टम होता है, जिससे
कंप्यूटर स्टार्ट होते ही ऑपरेटिंग सिस्टम और अन्य फाइलें लोड हो जाती हैं| अन्य कई उपकरणों
में भी रोम की चिप लगी होती है| उदाहरण के लिए
प्रिंटर में लगी रोम की चिप में फाँट
से संबंधित डाटा होता है |
(ii) द्वितीयक या सहायक मेमोरी(Secondary Memory or Helping Memory): यह मुख्यत: चुंबकीय डिस्क या ऑप्टिकल डिस्क होता है जिसमें बड़ी मात्रा में सूचनाओं को संग्रहित किया जा सकता है| यह स्थाई (नॉन वोलेटाइल मेमोरी) है जिसमें विद्युत उपलब्ध ना होने पर भी सूचनाओं का नाश नहीं होता|
Post a Comment