कम्प्यूटर की कार्य प्रणाली ? Working System of Computer?
कंप्यूटर की कार्य प्रणाली (Working System of Computer
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है| जो डाटा को एक्सेप्ट करता है, डाटा को
प्रोसेस करता है और आउटपुट जनरेट करता है और इस डाटा को स्टोर करता है |
कंप्यूटर के कार्य प्रणाली की प्रक्रिया एक
चरणबद्ध तरीके से होती है जैसे –
1.Input 2 . Processing 3. Output 4. Storage
- इनपुट (Input):- कंप्यूटर में डाटा या सूचना को भेजना इनपुट कहलाता है|
यह सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट सीपीयू के लिए डाटा और निर्देश भेजता है| इनपुट के लिए कीबोर्ड, माउस इत्यादि इनपुट डिवाइस का प्रयोग करते हैं साथ ही कंप्यूटर को सॉफ्टवेयर के माध्यम से कमांड या निर्देश
देते हैं या डाटा एंटर करते हैं |
इस टॉपिक से किसी भी परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्
1. किसके द्वारा कम्प्यूटर में सूचना भेजा जाता है ?
उत्तर :- इनपुट डिवाइस के द्वारा|
2. कंप्यूटर में डाटा या सूचना को भेजना क्या कहलाता है?
उत्तर :- इनपुट कहलाता है|
3. सीपीयू के लिए डाटा और निर्देश कौन भेजता है?
उत्तर:- इनपुट डिवाइस |
4. क्या कंप्यूटर को सॉफ्टवेयर के माध्यम से कमांड या निर्देश देते हैं या डाटा एंटर करते है?
उत्तर:- हा | जैसे:- Voice Typing
5. इनपुट डिवाइस कौन कौन सी है ?
उत्तर :- कीबोर्ड, माउस इत्यादि |
6. इनपुट कम्प्यूटर सिस्टम का कौन सा भाग है ?
उत्तर:- पहला
भाग है |
2. प्रोसेसिंग (Processing) :- इस प्रक्रिया का दूसरा भाग है| इसमें सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट कंप्यूटर के निर्देशों का पालन करता है या आपके द्वारा दी गई कमांड या डाटा को प्रोसेसर द्वारा सॉफ्टवेयर में उपलब्ध जानकारी और निर्देशों के अनुसार प्रोसेस कराया जाता है |
a.
प्रोसेसिंग कम्प्यूटर का कौन सा भाग है?
उत्तर:- दूसरा भाग है|
b.
कंप्यूटर के
निर्देशों का पालन करता है या आपके द्वारा दी गई कमांड या डाटा को किसके द्वारा
प्रोसेस करता है ?
उत्तर:- सी पी यू के द्वारा प्रोसेस करता है?
c.
कम्प्यूटर में सी पी यू का क्या कार्य होता है?
उत्तर:- डाटा या निर्देशों का पालन करने का कार्य करता है|
d.
किसके द्वारा
सॉफ्टवेयर में उपलब्ध जानकारी और निर्देशों के अनुसार प्रोसेस कराया जाता है?
उत्तर:- प्रोसेसर के द्वारा |
- आउटपुट (Output) :- इस प्रक्रिया का तीसरा भाग है| इसमें आपके द्वारा दी गई कमांड
के आधार पर कोशिश की गई जानकारी का आउटपुट कंप्यूटर द्वारा आपको दिया जाता है
जो आपको और आउटपुट डिवाइस द्वारा प्राप्त हो जाता है|
1.
आउटपुट कंप्यूटर का कौन सा भाग है?
उत्तर:- तीसरा भाग है|
2.
आपके द्वारा दी गई
कमांड के आधार पर कोशिश की गई जानकारी का कंप्यूटर द्वारा आपको क्या दिया जाता है?
उत्तर:- आउटपुट |
3.
आउटपुट डिवाइस कौन
कौन सी है ?
उत्तर:- मोनिटर,
स्पीकर इत्यादि |
- स्टोरेज (Storage) :- इस प्रक्रिया का चौथा व
अंतिम भाग है | इसमें डाटा और प्रोग्राम को स्थाई रूप से स्टोर करते
हैं| जब
डाटा या निर्देश कंप्यूटर को दिया जाता है तो डाटा और सूचना के वास्तविक
प्रसंस्करण को शुरू करने से पहले इसे प्राथमिक मेमोरी में रखा जाता है|
1.
स्टोरेज कम्प्यूटर का कौन सभाग है ?
उत्तर:- चौथा भाग है |
2.
डाटा और प्रोग्राम
को स्थाई रूप से स्टोर करते हैं?
उत्तर :- स्टोरेज में |
3.
जब डाटा या
निर्देश कंप्यूटर को दिया जाता है तो डाटा और सूचना के वास्तविक प्रसंस्करण को
शुरू करने से पहले इसे किसमे रखा जाता है?
उतर:- प्राथमिक मेमोरी
में रखा जाता है|
स्टोरेज दो प्रकार के होते हैं जैसे:-
प्राइमरी स्टोरेज (Primary
storage) :- इसे मुख्य मेमोरी या
रैम भी कहा जाता है| यह बहुत महंगा है और बिजली बंद होने पर यह डाटा को स्टोर नहीं कर सकता है| यह कंप्यूटर
सिस्टम के उचित कामकाज के लिए एक महत्वपूर्ण घटक है|
सेकेंडरी स्टोरेज (Secondary Storage) :- इसे स्थाई मेमोरी कहा जाता है| यह स्थाई रूप से डाटा को संग्रहित कर सकते हैं और
उपयोगकर्ता जब चाहे अपना डाटा पुनः प्राप्त कर सकते हैं, या बिजली बंद होने
पर भी डाटा को संग्रहित कर सकते हैं |
Post a Comment