कंप्यूटर की विशेषताए ? Characteristics of Computer?
कंप्यूटर की विशेषताएं (Characteristics of Computer)
कंप्यूटर की
विशेषताएं सबसे पहले ये समझना जरुरी है की विशेषता का क्या मतलब होता है? तो मै
आपको बताना चाहूँगा का विशेषता का मतलब होता है कोई भी वस्तु किस प्रकार से कार्य
करती है
अगर हम रियल
ज़िन्दगी में बात करे तो
जैसे- हम किसी अलग
– अलग व्यक्ति को देखते है, और उनके अन्दर ये देखने को या सुँनने को मिलता है की,
कोई व्यक्ति कितना तेज बोलता है, कितना तेजी से कोई कार्य करता है, कितना सही से
कार्य करता है| तो सभी उस व्यक्ति का विशेषता हम कहेंगे|
गति(Speed)
कंप्यूटर किसी भी कार्य को बहुत तेजी से कर सकता है| कंप्यूटर कुछ ही
सेकंड में गुणा भाग जोड़ घटाना जैसी लाखों क्रिआयें कर सकता है| यदि आपको 789 * 79 का मान ज्ञात करना है तो आप 1 या 2 मिनट लेंगे लेकिन कंप्यूटर ऐसी लाखों गणनाओ को
कुछ ही सेकंड में कर सकता है|
स्वचालन(Automatic)
हम अपने दैनिक जीवन में कई प्रकार की स्वचलित मशीनों का प्रयोग करते हैं| कंप्यूटर भी अपना
पूरा कार्य स्वचालित तरीके से करता है| कंप्यूटर अपना कार्य प्रोग्राम के एक बार लोड
हो जाने पर स्वतः करता रहता है|
कंप्यूटर अपना सारा कार्य बिना किसी गलती के करता है यदि आपको 10 अलग-अलग संख्याओं
का गुणा करने के लिए कहा जाए तो आप इसमें कई बार गलती कर सकते हैं| लेकिन साधारणतः कंप्यूटर किसी भी
प्रोसेस को बिना किसी गलती के कर सकता है| कंप्यूटर द्वारा गलती किए जाने का सबसे बड़ा
कारण गलत डाटा प्रदान करना होता है| क्योंकि कंप्यूटर स्वयं कभी कोई गलती नहीं करता
है|
कंप्यूटर अपनी सार्वभौमिकता के कारण बड़ी तेजी से सारी दुनिया में अपना
प्रभुत्व जमा रहा है| कंप्यूटर गणितीय कार्यों को करने के साथ-साथ
व्यावसायिक कार्यों के लिए भी प्रयोग में लाए जाने लगा है| कंप्यूटर का
प्रयोग हर क्षेत्र में होने लगा है| जैसे बैंक, रेल, हवाई क्षेत्र, व्यवसाय और स्कूल
इतिहास
कंप्यूटर सिस्टम में डाटा को संग्रहित करने की
क्षमता बहुत अधिक होती है| कंप्यूटर लाखों शब्दों को बहुत कम जगह में
संग्रहित कर रख सकता है| यह सभी प्रकार के डाटा, पिक्चर, फाइल प्रोग्राम, गेम्स एंड साउंड
को कई वर्षों तक संग्रहित
करके रख सकता है तथा बाद में हम कभी भी किसी भी
सूचना को कुछ ही सेकंड में प्राप्त कर सकते हैं तथा अपने प्रयोग में ला सकते हैं|
आज मानव किसी कार्य को निरंतर कुछ ही घंटों तक करने में थक जाता है| इसके ठीक विपरीत कंप्यूटर किसी कार्य को निरंतर कई घंटों, दिनों, महीनों, तक करने की क्षमता रखता है| इसके बावजूद उसके कार्य करने की क्षमता में ना तो कोई कमी आती है और ना ही कार्य के परिणाम की शुद्धता घटती है| कंप्यूटर किसी भी दिए गए कार्य को बिना किसी भेदभाव के करता है| चाहे वह कार्य रुचिकर हो या ना हो |
कंप्यूटर की मेमोरी अधिक शक्तिशाली होती है| कंप्यूटर से जुड़ी
हुई संपूर्ण प्रक्रिया विश्वसनीय होती है |यह वर्षों तक कार्य करते हुए थकता नहीं है| तथा संग्रहित
मेमोरी वर्षों बाद भी एकदम ही सही है रहती
है|
Post a Comment