कंप्यूटर के क्या अनुप्रयोग हैं? Applications of Computer?
कंप्यूटर के
अनुप्रयोग(Application of Computer)
इस ब्लॉग में हम समझेंगे की कंप्यूटर का प्रयोग कहाँ - कहाँ किया जाता है ? और किस प्रकार से किया जाता है
इस टॉपिक से परीक्षाओं में बहुत से प्रश्न पूछे जाते है, तो इसीलिए इस ब्लॉग को पूरा जरुर पढ़े|
कंप्यूटर के अनुप्रयोग(Application of Computer) शिक्षा(Education)
कंप्यूटर ने आधुनिक शिक्षा की तस्वीर ही बदल दी है| आज इंटरनेट के
माध्यम से हम किसी भी विषय की जानकारी कुछ ही क्षणों में प्राप्त कर सकते हैं| स्कूल और कॉलेजों
को भी इंटरनेट से जोड़ दिया गया है तथा कई जगहों पर स्मार्ट क्लास पर जोर दिया जा
रहा है| जो कंप्यूटर की वजह से ही संभव है|
बैंक(Bank)
बैंकिंग क्षेत्र में तो कंप्यूटर के उपयोग ने क्रांति ही ला दी
है, पुराने जमाने के बही
खाते और रजिस्टर की जगह कंप्यूटर ने ले ली
है| बैंकों के अधिकांश कार्य कंप्यूटर के माध्यम से ही हो रहे हैं| जैसे पैसे निकालना
और जमा करना है, यहां तक कि रुपया गिनने के लिए भी कंप्यूटरीकृत मशीनें उपलब्ध है|
संचार(Communication)
4G इंटरनेट को आज बच्चा-बच्चा प्रयोग कर रहा है| कंप्यूटर तकनीक ने
ही संचार के क्षेत्र में इंटरनेट के प्रयोग को संभव बनाया है, और इंटरनेट ने संचार क्रांति को जन्म दिया|
मनोरंजन(Entertainment)
मल्टीमीडिया के प्रयोग ने तो कंप्यूटर को बहूयामी बना दिया है| कंप्यूटर का
प्रयोग प्रायः सिनेमा, टेलीविजन वीडियो गेम खेलने के लिए भी किया जाता
है|
प्रशासन(Governance
हर एक संस्था में अपना एक आंतरिक प्रशासन होता है| और सामान्य
प्रशासनिक कार्य कंप्यूटर से ही किए जाते हैं| साथ ही साथ सरकारी
योजनाओं का लाभ भी शासन के रूप में आज सभी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है|
वाणिज्य(E-Commerce)
दुकान, बैंक, बीमा, क्रेडिट कंपनी आदी में
कंप्यूटर का अधिकतम उपयोग होता है| कंप्यूटर के बिना
काम करना वित्तीय दुनिया के लिए असंभव हो गया है|
उद्योग(Industry)
बहुत सारे औद्योगिक संस्था जैसे स्टील, केमिकल, तेल कंपनी आज कंप्यूटर पर निर्भर है| तथा उद्योगों में
संयंत्र प्रक्रियाओं के वास्तविक नियंत्रण के लिए भी कंप्यूटर का प्रयोग करते हैं|
चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर का अनुप्रयोग विभिन्न शारीरिक रोगों का पता
लगाने के लिए किया जाता है रोगों का विश्लेषण और निदान भी कंप्यूटर के द्वारा संभव
है आधुनिक युग में एक्सरे सीटी स्कैन अल्ट्रासाउंड इतिहास विभिन्न क्षेत्र में
कंप्यूटर का व्यापक उपयोग हो रहा है|
बड़े और विशाल पैमाने पर डाटा प्रोसेसिंग करने के लिए और सूचना तैयार करने के
लिए कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है| इसमें डाटा इकट्ठा करना उसका विश्लेषण करना और
सूचना प्राप्त करना बहुत आसान हो जाता है|
डाटा प्रोसेसिंग के चरण
डेटा संग्रह(Data
Accumulation)
सबसे पहले डाटा को किसी माध्यम से कलेक्ट किया जाता है| जब किसी संस्था या अनुसंधानकर्ता द्वारा कोई डांटा पहली बार शुरू से लेकर अंत
इकट्ठा किया जाता है तो ऐसे डेटा को प्राथमिक आंकड़े या प्राइमरी डाटा कहते हैं और जब उसी डाटा को कोई व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल
करता है| तो उसे वित्तीय आंकड़े या सेकेंडरी डाटा कहते हैं|
इस टॉपिक से पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न- डाटा प्रोसेसिंग का क्या अर्थ है?
उत्तर- वाणिज्य उपयोग के लिए जानकारी तैयार करना|
प्रश्न- कंप्यूटर में डाटा किसे कहते हैं?
उत्तर- चिन्ह व् संख्यात्मक सूचना को|
प्रश्न- जब किसी
संस्था या अनुसंधानकर्ता द्वारा कोई डांटा पहली बार शुरू से लेकर अंत इकट्ठा किया जाता है तो ऐसे डेटा
को क्या कहते हैं?
उत्तर- प्राथमिक या
प्राइमरी डाटा कहते हैं|
प्रश्न- डाटा
संग्रह के सन्दर्भ में डेटा को प्राथमिक आंकड़े या प्राइमरी डाटा कब कहते हैं?
उत्तर- जब किसी संस्था या अनुसंधानकर्ता द्वारा कोई
डांटा पहली बार शुरू से लेकर अंत इकट्ठा किया जाता है तो ऐसे डेटा को प्राथमिक
आंकड़े या प्राइमरी डाटा कहते हैं|
व्यवस्थित करना(Data Organizing)
इस चरण में डाटा को व्यवस्थित किया जाता है| मान लीजिए आपको एक
स्कूल का डाटा इकट्ठा करना है इसके लिए आपको सभी स्टूडेंट का सभी विषय से केवल संबंधित
विज्ञान वर्ग, कला वर्ग का डाटा चाहिए तो बाकी डाटा को छोड़कर केवल सभी स्टूडेंट का सभी विषय
से केवल सभी संबंधित डांटा( विज्ञान वर्ग, कला वर्ग) को
व्यवस्थित करना होगा|
डाटा जोड़ना(Data Addition)
इस चरण में एक जैसे डाटा को एक साथ जोड़ा जाता है | जैसे विज्ञान वर्ग
के सभी स्टूडेंट एक जगह और कला वर्ग के एक जगह करना
डाटा सॉर्टिंग(Data Sorting)
अब जो डाटा जोड़ा गया उसे
बढ़ते से घटते क्रम में लगाना या घटते
से बढ़ते क्रम में लगाना डाटा सॉर्टिंग कहलाता है|
डाटा मैनिपुलेशन(Data Manipulation)
इस चरण में डाटा में कोई अपडेट करना कुछ हटाना या कुछ संशोधन
करना आदि ऐसे कार्य किए जाते हैं मान लीजिए कुछ डाटा डुप्लीकेट है और आपको उसे
हटाना है तो यह प्रक्रिया डाटा मैनिपुलेशन के अंतर्गत की जाती है|
अब इस डाटा को संक्षेप में किया जाता है जिसमें उसे पूरे डाटा की जानकारी होती| है जिसे बड़ी
आसानी से समझने लायक बनाया जाता है|
एक प्रकार से फाइनल डाटा होता है|
डाटा संक्षेपण होने के बाद ही आपको सूचना मिलती है |
इसे भी पढ़ें :-
Post a Comment