कंप्यूटर की सीमाएं क्या है ? What is the Limitation of Computer?

 कंप्यूटर की सीमाएं क्या है ? What is the Limitation of Computer?

सबसे पहले हम समझेंगे की कम्प्यूटर की कंप्यूटर की सीमा का क्या मतलब होता है?

कंप्यूटर की सीमाएं से मतलब है की कंप्यूटर क्या-क्या कार्य कर सकता है, किस तरह से कार्य कर सकता है, कंप्यूटर अपने कार्य करता है या नहीं|

जैसे- हमारे अन्दर भी किसी कार्य को करने की एक सीमा होती है,

किसी के द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर कैसे देना है कितने समय में देना है

ये सभी हमरी भी एक लिमिट होती है|

ठीक उसी प्रकार कम्प्यूटर की भी एक सीमा होती, तो चलिए पूरी जानकारी के साथ पढ़ते है|

     कंप्यूटर की सीमाएं(Limitations of Computer)


कंप्यूटर की सीमाएं(Limitations of Computer)

  बुद्धिमता की कमी(Lack of Intelligence)

 कंप्यूटर एक मशीन है| उसमें मनुष्य के समान बुद्धिमता नहीं है| यह  केवल यूजर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करता है| किसी भी स्थिति में कंप्यूटर न तो दिए गए निर्देशों से कम काम करता है|

 इस टॉपिक से पूछे जाने वाले प्रश्न

1- क्या कम्प्यूटर के पास दिमाग होता है?

उत्तर- नहीं |

2- कम्प्यूटर के पास दिमाग क्यों नहीं है?

उत्तर- क्योंकि कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है?

3- क्या कंप्यूटर अपने आप कोई कार्य करता है?

उत्तर- नहीं|

 

 सामान्य बोध की कमी(Lack of Common Sense)

 सामान्य कंप्यूटर कभी कोई गलती नहीं करता है, लेकिन अगर यूजर उससे गलत काम लेता है, तो उसे इसका सामान्य बोध यानी नहीं होता है| अगर आपने कंप्यूटर को बताया नहीं हैवह एक लड़की हैतो उसे डिफ़ॉल्ट रूप सेलड़काही मानेगा उसे नाम में फर्क करना नहीं आता है| क्योंकि  कंप्यूटर एक बुद्धिमान मशीन नहीं है यह  सही या गलत की पहचान नहीं कर पाती है|

 

इस टॉपिक से पूछे जाने वाले प्रश्न

1- क्या कम्प्यूटर अपने आप कोई गलती करता है?

उत्तर- नहीं

2- अगर कंप्यूटर से यूजर कोई गलत कार्य करा सकता है? क्यों?

उत्तर- हा| क्योकि कंप्यूटर के पास दिमाग नहीं होता है|

3- क्या कम्प्यूटर सही या गलत का पता लगा सकता है?

उत्तर- नहीं| क्योंकि कंप्यूटर के पास दिमाग नहीं होता है|

 

 विद्युत पर निर्भरता(Dependence on Electricity)

 कंप्यूटर को काम करने के लिए विद्युत की आवश्यकता होती है| बिना विद्युत के कंप्यूटर एक धातू  के डिब्बे से ज्यादा और कुछ नहीं है|

 

इस टॉपिक से पूछे जाने वाले प्रश्न

1- कंप्यूटर को चलने के लिए किसकी आवश्यकता होती है?

उत्तर- विद्युत की आवश्यकता होती है|

2- कंप्यूटर को चलने के लिए विद्युत की आवश्यकता क्यों होती है?

उत्तर- क्योंकि कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो बिना विद्युत के नहीं चल सकता है|

 

 अपग्रेड और अपडेट(Upgrade and Update)

 कंप्यूटर एक ऐसी मशीन है जिसे समय-समय पर आप ग्रेड और अपडेट करना होता है| यदि ऐसा नहीं किया तो कंप्यूटर ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर पाता है|

 

 इसे भी पढ़ें :- कम्प्यूटर क्या है ? What is Computer in Hindi

इस टॉपिक से पूछे जाने वाले प्रश्न

1- अपग्रेड का क्या मतलब होता है?

उत्तर- किसी सामान को पूरी तरह से बदलना|

2- अपडेट से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- पुराने सामान में कुछ नया करना|

जैसे- फ़ोन को अपडेट करते है

3- अगर कम्प्यूटर को ठीक अपडेट या अपग्रेड नहीं करेंगे तो क्या होगा?

उत्तर- कम्प्यूटर सही से कार्य नहीं करेगा?

 

वायरस से खतरा(Virus Threat)

कंप्यूटर को हमेशा वायरस का खतरा बना रहता है, एक बार वायरस आने पर यह कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम के  साथ उसमें सुरक्षित फाइलों को भी नुकसान पहुंचा सकता है|


यह आर्टिकल आपको कैसी लगी अपनी राय कमेन्ट में जरुर दे 

धन्यवाद 

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in comment box

Blogger द्वारा संचालित.